उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

Mar 08, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएचसी फरधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

फरधान, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएचसी फरधान में कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. पल्लवी महिंद्रा मेडिकल ऑफिसर आरबीएसके, डॉ. सरिया बानो एआरओ, कनक तिवारी, समीक्षा गुप्ता स्टाफ नर्स, कविता वर्मा, प्रीति वर्मा, प्रियंका, अनीता वर्मा, कुसुम कुमारी एएनएम, रीता वर्मा, सरला शुक्ला, पिंकी वर्मा आशा संगिनी, रचना पांडे, राजकुमारी, जूली वर्मा, रेखा वर्मा और सुनीता वर्मा आशा कार्यकर्ती शामिल रहीं। अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने सभी महिला कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस दौरान अमन अंसारी, दिनेश कुमार बीसीपीएम, यशपाल वर्मा फार्मासिस्ट, विनीत अवस्थी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक समेत अन्य स्टाफ व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।