बेटियों को शिक्षा की अनोखी पहल, मिली विद्या दायिनी पोटली
Lakhimpur-khiri News - -डीएम खीरी की पाठशाला से दिया शिक्षा का संदेश शिक्षा का संदेश - बेटियों को ‘विद्या दायिनी पोटली’ में घर पर पढ़ाई के लिए दी गई सामग्री फोटो---23--केजीब

लखीमपुर। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को हर बेटी तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत जिले की हर बेटी के जीवन में शिक्षा की रौशन फैलाने के लिए ‘डीएम खीरी की पाठशाला’ का शुभारंभ किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और जनप्रतिनिधियों द्वारा सोमवार को परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की 9,000 छात्राओं को ‘विद्या दायिनी पोटली’ सौंपी गयी। पोटली में बेटियों को व्हाइट बोर्ड कम स्टडी टेबल, मार्कर और डस्टर आदि का उपहार प्रदान किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि जिले की बेटियों की पढ़ाई सिर्फ स्कूल तक सीमित न रहकर घर पर भी पढ़ाई के लिए उचित संसाधन उपलब्ध कराना है।
इस पहल से बेटियों को स्कूल के साथ घर पर भी पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा और वे अपनी छोटी-सी पाठशाला घर में ही स्थापित कर सकेंगी। इसके जरिये वह अपनी पढ़ाई तो करेंगी ही साथ में अपने आस-पास और परिवार में शिक्षा के माहौल के जरिये लोगों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। 19 लाख से अधिक की लागत से तैयार हुई ‘डीएम की पाठशाला’ -डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि डीएम की पाठशाला के तहत पहले चरण में परिषदीय विद्यालयों की 6,798 टॉपर बेटियों, वाल ऑफ ड्रीम्स में चयनित 51 बेटियों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत 2,151 बेटियों को ‘विद्या दायिनी पोटली’ उपलब्ध कराई गई है। पहले चरण में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 6, 7 और 8 की दो-दो टॉपर बेटियों को पोटली उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने बताया कि 9 हजार पोटली को 19 लाख 80 हजार रुपये की लागत से तैयार किया गया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजापुर में सोमवार को आयोजित मेगा इवेंट में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और विधायक सदर योगेश वर्मा ने केजीबीबी और नगर क्षेत्र की बेटियों को व्हाइट बोर्ड कम स्टडी टेबल, मार्कर और डस्टर का वितरण किया। कार्यक्रम का संयोजन बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


