Injured Nilgai Rescued from Well by Forest Department कुएं में गिरी नीलगाय, वन विभाग ने निकाला, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsInjured Nilgai Rescued from Well by Forest Department

कुएं में गिरी नीलगाय, वन विभाग ने निकाला

Lakhimpur-khiri News - अमीर नगर के आर्यावर्त बैंक के निकट एक पुराने कुएं में एक घायल नीलगाय मिली। कुत्तों से बचने के प्रयास में वह कुएं में गिर गई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद नीलगाय को बाहर...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीTue, 31 Dec 2024 01:26 AM
share Share
Follow Us on
कुएं में गिरी नीलगाय, वन विभाग ने निकाला

अमीर नगर। कस्बे के आर्यावर्त बैंक के निकट खेत में बने एक पुराने कुएं में अल सुबह एक घायल नीलगाय मिली। उसे कुत्ते कहीं से दौड़ा कर लाए थे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बताया की नीलगाय का पिछला पैर गम्भीर रूप से जख्मी है। कुत्तों से बचने के लिए नीलगाय भागते हुए खेत में बने कुएं में जा गिरी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने महेशपुर रेंज के वन दरोगा रोहित कुमार को दी। उन्होंने तुरंत वन विभाग के कर्मचारियों को भेज कर ग्रामीणों की सहायता से घायल नीलगाय को बाहर निकलवाया । नीलगाय को जैसे ही कुएं के बाहर निकला गया, वह फिर से खेतों की ओर भाग खड़ा हुइई। जबकि उसका पिछला पैर टूटा हुआ है। फिर भी मौजूद वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।