Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsIndian Farmers Demand Legal MSP Guarantee and Debt Waiver
गन्ना बकाया भुगतान सहित कई मांगों को किसानों ने सौंपा ज्ञापन

गन्ना बकाया भुगतान सहित कई मांगों को किसानों ने सौंपा ज्ञापन

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता गुट) के किसानों ने डीएम कार्यालय में प्रधानमंत्री को मांगपत्र सौंपा। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने और चीनी मिलों से बकाया भुगतान की मांग की। जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो बड़ा आंदोलन होगा।

Dec 05, 2025 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता गुट) के जिला अध्यक्ष महादेव प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक किसानों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी दी जाए। किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाए। हरियाणा व पंजाब की तर्ज पर पूरे देश में वृद्धावस्था पेंशन को पांच हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए और इसे तत्काल लागू किया जाए। बजाज समूह सहित कई चीनी मिलों द्वारा पिछले सत्र का बकाया एवं चालू पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बकाया भुगतान तुरंत दिलाया जाए। इसके अलावा गोला तहसील के ग्राम शेखवापुर मजरा ग्रांट नंबर 18 कुकरा में 11 हजार वोल्ट की नंगी बिजली लाइनें खुले में पड़ी हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। हर गांव की तरह यहां भी तार हटवाकर एचटी केबिल डलवाई जाए, ताकि ग्रामीणों की जान-माल की रक्षा हो सके। ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष महादेव प्रसाद वर्मा ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर रामकुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।