बैंकों और एटीएम से नहीं मिल रहा पर्याप्त धन
Lakhimpur-khiri News - इंडियन बैंक की मोहम्मदपुर कलां शाखा में ग्राहकों को अपनी जमा राशि नहीं मिल पा रही है। होली और रमजान के लिए धन की जरूरत बढ़ गई है, लेकिन बैंक में पैसे की कमी है। पिछले दो हफ्तों से खाताधारकों को पैसे निकालने में समस्या हो रही है। क्षेत्र में एटीएम की कमी भी लोगों को परेशान कर रही है।

क्षेत्र में इंडियन बैंक की मोहम्मदपुर कलां (नकटी) शाखा में आए दिन शाखा प्रबंधक की मनमानी और लोगों को अपनी ही जमा धनराशि का न मिल पाना खाताधारकों की समस्या बढ़ा रहा है। होली सहित रमजान के त्योहारों की तैयारी के लिए लोगों को अधिक धनराशि की जरूरत होने के बावजूद बैंको में पर्याप्त धनराशि नही होने से खाता धारकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। त्योहार नजदीक होने के कारण लोगों को कपड़े सहित किराना आदि की खरीदारी करने के लिए पैसों की अधिक जरूरत है। पर ऐसे में क्षेत्र के मोहम्मदपुर कलां की इंडियन बैंक में खाताधारकों को पैसे नहीं मिल पा रहे हैं।
खाताधारकों की माने तो पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से बैंक में यही समस्या चली आ रही हैं। लोगों को पैसों के लिए बैंक के कई चक्कर लगाने पड रहे हैं। वहीं मुख्य शाखा के अलावा क्षेत्र के कई बीसी प्वाइंट भी लोगों को जरूरत के समय पर धनराशि उपलब्ध नहीं करा पा रहे है। वहीं मकसूदपुर कस्बे सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में किसी भी बैंक का एटीएम बूथ न होने से भी लोगों को दिक्कतें आ रहीं हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



