माध्यमिक स्कूलों में आयोजित होगा भारत इन्नोवेट्स कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - भारत इन्नोवेट्स 2026 का आयोजन 14 से 16 जून को फ्रांस में होगा। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग की एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक नवाचार मंच पर प्रस्तुत करना है। सभी राजकीय विद्यालयों में संगोष्ठियों और विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

माध्यमिक स्कूलों में आयोजित होगा भारत इन्नोवेट्स कार्यक्रम

राजकीय माध्यमिक स्कूलों में भारत इन्नोवेट्स 2026 का आयोजन किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक से सभी राजकीय विद्यालयों में कार्यक्रम को लेकर निर्देश दिए गए हैं। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि भारत इन्नोवेट्स 2026 उच्च शिक्षा विभाग की एक राष्ट्रीय पहल है। 14 से 16 जून को फ्रांस में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारत को वर्ल्ड इन्नोवेशन पार्टनर के रूप में परिचित कराते हुए भारत की उन्नत प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप इकोसिस्टम व भारत की अगली पीढ़ी के नवाचारों को वैश्विक मंच प्रस्तुत करना है। सभी राजकीय विद्यालयों विकसित भारत के नवाचार परिदृश्य पर संगोष्ठी, डीप टेक्नोलॉजी का परिचय विषय पर विशेष कक्षा भारत क्विज़-भारत के नवाचार को कौन जानता है पर निबंध लेखन किया जाएगा।

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।