
इलाके में ताबड़तोड़ चोरियों से फैली दहशत
संक्षेप: Lakhimpur-khiri News - मोहम्मदी/बरवर, संवाददाता।र सामान की रक्षा करने करने के लिए जागने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा न कर पाने उसकी सतर्कता की पो
मोहम्मदी/बरवर, संवाददाता। कस्बा बरवर और ग्रामीण क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई है, जिसके चलते किसानों को अपने पशु और सामान की रक्षा करने करने के लिए जागने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा न कर पाने उसकी सतर्कता की पोल खुल गई है। गांव गलरई के योगेंद्र किसान की एक लाख कीमत की भैंस शनिवार की रात चोर चोरी कर ले गए। इससे पहले गांव सिमराजानीपुर में किसान हरिहर सिंह की डेढ़ लाख कीमत की दो भैंस चोर चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा कई किसानों की करेला की फसल को अज्ञात चोरों द्वारा रात में चोरी कर लेना, भैया दूज लेकर जा रही महिला के सारे राह दिन में कुंडल झपट्टा मारकर छीन लेना, किसान की ट्रॉली चोरी हो जाना, जिसका लखनऊ में सीसीटीवी फुटेज में चोरों द्वारा ले जाते दिखाई देने पर अगले दिन क्षेत्र के एक नाले के पास लावारिस खड़ी मिलना और कस्बा से लगातार साइकिल चोरी हो जाने की शिकायत पुलिस को देने के बाद भी कठोर कार्रवाई न होने के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।

घटनाओं का अनावरण न कर पाने से पुलिसवालों पर लोग उंगली उठाने लगे हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह के अनुसार बढ़ती चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त बढ़ाई गई कई घटनाओं का खुलासा के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। लापरवाह कर्मचारियों की मॉनिटरिंग की जा रही है जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




