Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsIncreased Electricity Consumption During Diwali Amid Continuous Supply
बिजली विभाग ने संभाली कमान, 26 लाख एमटी बिजली की खपत

बिजली विभाग ने संभाली कमान, 26 लाख एमटी बिजली की खपत

संक्षेप: Lakhimpur-khiri News - दीवाली के दौरान अबाध बिजली सप्लाई के चलते जिले में बिजली की खपत 26 लाख मिलियन यूनिट हो गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खपत में अंतर है, ग्रामीण क्षेत्रों में 13.5 लाख यूनिट की खपत हुई। बिजली विभाग...

Tue, 21 Oct 2025 11:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

दीवाली पर इस बार मिली अबाध बिजली सप्लाई से खपत भी बढ़ गई है। सोमवार और मंगलवार को दो दिन में जिले भर में 26 लाख मिलियन यूनिट बिजली खपत हो गई। दीवाली पर सरकार के निर्देश पर लगातार बिजली सप्लाई का निर्देश हुआ था। इस बार शहरी क्षेत्र की तुलना में गांव क्षेत्र में बिजली की खपत ज्यादा हुई है। शहरी क्षेत्र में 12.5 लाख मिलियन यूनिट वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 13 .5 लाख मिलियन यूनिट की खपत हुई है। लखीमपुर शहर में तीन, गोला में दो, पलिया में डेढ़ लाख मिलियन यूनिट की खपत के साथ मोहम्मदी, पसगवां, सिंगाही, धौराहरा, निघासन में भी बिजली की खपत बढ़ी है।

वहीं, मंगलवार को शहर से जुड़े गढ़ी और नयी बस्ती पावर हाउस से जुड़े फीडरों में लोकल फाल्ट के चलते थोड़ी थोड़ी देर के लिए सप्लाई बाधित हुए। पावर हाउस में बने कंट्रोल रूम में जानकारी मिलने पर टीम भेजी गयी।टीम ने समय रहते फाल्ट को सही कर बिजली सप्लाई बहाल करा दी। अभी छठ तक बिजली महकमा इसी तरह से अलर्ट मोड पर ही रहेगा। बाक्स ईई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग 26 एमयू बिजली खपत हुई।बिजली सप्लाई बेहतर रखने को सभी वितरण खंडो में आठ आठ ट्राली ट्रांसफार्मर,इन्सूलेटर,लाइन कडक्टर सहित केबल और तार की व्यवस्था की गयी है। सभी पावर हाउस पर कंट्रोल रूम बना है।साथ ही कर्मचारियो की छुट्टीया भी निरस्त कर दी गयी है।