वायरल फीवर बढ़ने से पैथालाजी पर बढ़ा जांच का बोझ

Apr 06, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार के 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर ब्लड जांच की संख्या बढ़ाई गई है। गंभीर मरीजों के लिए मेडिकल वार्ड आरक्षित किया जाएगा। ओपीडी में लगभग 1200 मरीज प्राथमिक इलाज के लिए आ रहे हैं, जिनमें से 248 वायरल बुखार के हैं।

वायरल फीवर बढ़ने से पैथालाजी पर बढ़ा जांच का बोझ

जिला अस्पताल की ओपीडी में 200 से अधिक वायरल बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने पर ब्लड जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने पर मेडिकल वार्ड आरक्षित किया जाएगा। अभी तक जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन 30 से 40 मरीजों की डेंगू, मलेरिया और 50 से 60 टाइफाइड की जांच की जा रही है। इसे बढ़ाकर अब 40 से 80 तक किया जाएगा। सोमवार को ओपीडी में 248 वायरल बुखार के मरीजों ने परामर्श लिया। जिला अस्पताल की ओपीडी में लगभग 1200 प्राथमिक इलाज कराने के लिए आ रहे हैं ।

इनमें वायरल बुखार के मरीज भी शामिल रहते हैं। जिनकी संख्या पिछले सप्ताह से बढ़ने लगी है। वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में ब्लड जांच का दायरा बढ़ाने के साथ बुखार पीड़ित मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था शुरू करने की तैयारी जा रही है। बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना देख बेड की संख्या बढ़ाने में अस्पताल प्रशासन जुट गया है। वहीं, पैथोलॉजी लैब में डेंगू एवं मलेरिया की 30 से 40 जांच की जगह इसे बढ़ाकर 40 से 60 किया जाएगा। साथ ही टाइफाइड जांच 60 से 80 तक की जाएगी। जिससे अधिक मरीजों को लाभ मिल सके।ओपीडी में वायरल बुखार मरीजों ने पहुंच परामर्श एवं दवा ली। साथ ही ब्लड जांच कराई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।