बस्तौली बी-पैक्स समिति में बाउंड्री वॉल व जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण

Feb 27, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - क्षेत्रीय विधायक अमन गिरि द्वारा बी-पैक्स लिमिटेड बस्तौली में नव निर्मित बाउंड्री वॉल और पुरानी इमारत के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर किसान गोष्ठी एवं सामान्य निकाय बैठक का आयोजन किया गया। विधायक ने सहकारी समितियों की महत्वता और किसानों की आर्थिक मजबूती पर जोर दिया।

बस्तौली बी-पैक्स समिति में बाउंड्री वॉल व जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण

बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी-पैक्स लिमिटेड बस्तौली में नव निर्मित बाउंड्री वॉल एवं पुरानी इमारत के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक अमन गिरि द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर किसान गोष्ठी एवं सामान्य निकाय बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय लोग शामिल हुए । विधायक अमन गिरि ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों की आर्थिक मजबूती की आधारशिला हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में बी-पैक्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने समिति के संचालकगणों को सम्मानित किया तथा नवयुक्त कुंभी मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला को माला पहनाकर नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार, समिति अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, प्रधान पप्पू भैया, जिला पंचायत सदस्य रोहित खान, लल्लन शुक्ला, लखबीर सिंह, मलूक सिंह, रतिराम, जुबेर अहमद, पुनीत मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।