ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीगो संरक्षण केंद्र का आगाज, दिलाया संकल्प

गो संरक्षण केंद्र का आगाज, दिलाया संकल्प

क्षेत्र के गांव बस्तौली में अस्थाई गो आश्रय केंद्र का शुभारंभ प्रांत प्रचारक ने फीता काटकर 175 गोवंशीय पशुओं को आश्रय केंद्र में रखा गया। इस दौरान विधायक अरविंद गिरि ने गो संरक्षण का संकल्प...

गो संरक्षण केंद्र का आगाज, दिलाया संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 08 Mar 2020 11:18 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के गांव बस्तौली में अस्थाई गो आश्रय केंद्र का शुभारंभ प्रांत प्रचारक ने फीता काटकर 175 गोवंशीय पशुओं को आश्रय केंद्र में रखा गया। इस दौरान विधायक अरविंद गिरि ने गो संरक्षण का संकल्प दिलाया।

गांव बस्तौली के अस्थाई गोवंशीय आश्रम स्थल का शुभारंभ प्रचारक कौशल किशोर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और विधायक अरविंद गिरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर शुभारंभ किया। क्षेत्रीय विधायक अरविंद गिरि ने जनता को गो आश्रय स्थल समर्पित करते हुए कहा कि अब किसानों को अवारा पशुओं से होने वाले नुकसान नहीं हो पाएंगे। अगर खुले में आवारा पशु घूमते मिले तो गांव के प्रधान और गांव विकास अधिकारी जिम्मेदार होंगे। जिसकी निगरानी एसडीएम गोला अखिलेश यादव करेंगे। इस मौके पर प्रधान रामशंकर शुक्ला, राम सिंह, रामाधार शर्मा, आत्मा राम तिवारी, उमेश कुमार, विश्राम लाल समेत समस्त गांव वाले मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें