शिशु भारती, कन्या भारती व छात्र संसद ने ली शपथ

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

पलियाकलां के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में शिशु भारती, कन्या भारती एवं छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक आदित्य राजौरा ने विद्यार्थियों को कर्तव्य और अनुशासन की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प लिया।

शिशु भारती, कन्या भारती व छात्र संसद ने ली शपथ

पलियाकलां। नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में शिशु भारती, कन्या भारती एवं छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह अनुशासन तरीके से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक आदित्य राजौरा ने विद्यार्थियों को कर्तव्य, अनुशासन और देशभक्ति की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि नगर प्रचारक योगेन्द्र ने बाल संस्कार और नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। गुरुवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प लिया। शिशु भारती पदाधिकारियों में अध्यक्ष देविका कुशवाहा, मंत्री अर्जुन पाल, सेनापति शिवांशी श्रीवास्तव को चुना गया। वहीं कन्या भारती पदाधिकारियों में अध्यक्ष सौम्या शुक्ला, मंत्री सौम्या गुप्ता व सेनापति अपर्णा मिश्रा निर्वाचित हुई।

जबकि छात्र संसद पदाधिकारियों में प्रधानमंत्री चन्द्र प्रकाश मिश्र, नेता प्रतिपक्ष ओमी शाह , सौभाग्य शुक्ला व अनुशासन मंत्री प्रफुल्ल शाक्य निर्वाचित हुए। इस दौरान पर विद्यालय प्रबंधक शिवपाल सिंह, कास्टेबल वशिष्ठ पाण्डेय, अनुज गोलियान, सीमा, आलोक सहित समस्त आचार्य व आचार्या मौजूद रहीं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।