बालू खनन में अवैध रूप से चल रही दो ट्रालियां सीज, डम्पर का चालान

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर में नेशनल हाइवे 30 के पास शारदा नहर की पटरी से अवैध बालू ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को खनन और परिवहन विभाग ने सीज किया। ठेकेदार ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन दलदल में फंस गए। एक डम्पर का चालान भी किया गया, और ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई।

बालू खनन में अवैध रूप से चल रही दो ट्रालियां सीज, डम्पर का चालान

नेशनल हाइवे 30 के किनारे पसगवां थाना क्षेत्र के जंगबहादुरगंज बाईपास पर शारदा नहर की पटरी से अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को खनन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सीज कर दिया है। इसके साथ ही एक डम्पर का चालान भी किया गया है। शिकायत पर लखीमपुर से आए परिवहन अधिकारी कौशलेंद्र यादव और खनन अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने मौके पर छापेमारी की। अधिकारियों को देखकर ठेकेदार ने बालू लदे वाहनों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन चक मार्ग के नाले के पास दलदल होने के कारण वाहन वहीं फंस गए।जांच में दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियां कृषि कार्य के कागजात पर व्यावसायिक रूप से चलती पाई गईं, जिन्हें तुरंत सीज कर दिया गया।

वहीं, डम्पर के दस्तावेज अधूरे होने पर उसका चालान किया गया। टीम ने मौके पर मौजूद ठेकेदार ओम वर्मा को सख्त हिदायत दी कि बिना पूर्ण अभिलेखों के कार्य पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।