Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsIllegal Fireworks Seized Two Arrested in Kheri Police Crackdown Ahead of Diwali

पटाखे बरामद, दो आरोपियों का हुआ चालान

Lakhimpur-khiri News - सदर कोतवाली की रामापुर चौकी पुलिस ने अवैध भंडारण के मामले में दो आरोपियों का चालान भेजा है। इस कार्रवाई में 3.5 क्विंटल पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने दीवाली के चलते लगातार छापेमारी कर रही है। इसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीTue, 14 Oct 2025 05:20 AM
share Share
Follow Us on
पटाखे बरामद, दो आरोपियों का हुआ चालान

सदर कोतवाली की रामापुर चौकी पुलिस ने अवैध तरीके से घर में किए गए भंडारण को लेकर दो आरोपियों का चालान भेजा है। दोनो के कब्जे से करीब साढ़े तीन क्विंटल पटाखा भी बरामद हुआ है। दीवाली को लेकर खीरी पुलिस लगातार छापेमारी करते हुए अवैध तरीके से रखे गए पटाखों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रामापुर क्षेत्र में पटाखों के अवैध भंडारण की सूचना मिली। इस पर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए थे। छापेमारी के दौरान कस्बे के संजय कुमार जायसवाल के होटल में दूसरी मंजिल के कमरे में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली।

इसमें तिकोना पटाखा, 150 पैकेट अनार, 19 पैकेट पटकिया, 12 बंडल मुर्गा तीली वाला, 200 मास्व बम, 5 डिब्बी चरखी, 9 डिब्बा ग्राउंड चक्कर समेत भारी मात्रा में अवैध रूप से रखे गए पटाखे बरामद किए हैं। इधर रामू निवासी रसौरा के घर में दबिश दी गई तो उसके पास से भी गत्तों से 12 स्टार, रोवो, करेक्टलिंग स्पार्कल्स, रॉकेट, डांसिंग बटर फ्लाई, मार्स रेड, मिर्ची पटाखा, बिजली क्रैकर्स, ग्राउंड चक्कर, बूम्बा, वॉटर फ्लाई, जयमाला सहित सैकड़ों अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान भेज दिया है।