इंडस्ट्री विजन मीट में नवाचार तकनीक और निवेश पर मंथन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) ने वंदन गार्डेन में इंडस्ट्री विजन मीट 2026 का आयोजन किया। इस दौरान नवाचार, आधुनिक तकनीक, औद्योगिक नीतियों और निवेश पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने गुणवत्ता और सुरक्षा पर जोर दिया। उद्यमियों को विशेषज्ञों से संवाद का मौका मिला, और सौर ऊर्जा की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

इंडस्ट्री विजन मीट में नवाचार तकनीक और निवेश पर मंथन

आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) ने शहर के वंदन गार्डेन में इंडस्ट्री विजन मीट 2026 का आयोजन किया। उद्योगों में नवाचार, आधुनिक तकनीक, औद्योगिक नीतियों, बैंकिंग सहायता, निवेश सहित अन्य मुद्दों पर मंथन किया गया। मुख्य अतिथि आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि जो भी उत्पाद तैयार कर रहे हैं, जिस कैटेगरी का तैयार कर रहे हैं उसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, बैंकिंग सहायता और योजनाओं से निवेश बढ़ा सकते हैं। उन्होंने नवाचार आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि ने औद्योगिक नीतियों, निवेश के अवसरों, बैंकिंग सहायता और सरकारी योजनाओं पर उपयोगी जानकारी दी गई।

साथ ही सोलर एवं सतत ऊर्जा के क्षेत्र में संभावनाओं पर भी मंथन किया गया। संचालन आईआईए लखीमपुर के उपाध्यक्ष हुकुम चंद अग्रवाल और अंशू ने किया। उद्यमियों को अपनी समस्याएं रखने और विशेषज्ञों से संवाद का अवसर भी मिला। आयोजकों ने इसे उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल बताया। आईआईए लखीमपुर के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, उपायुक्त उद्योग केन्द्र रूपेश आनंद ने योजनाओं की जानकारी दी। वहीं इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर अभय कुमार ने ऋण वितरण सहित बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। अलकेश सोनी, शुभम खन्ना, गुरजीत सिंह मोंगा, आशुतोष कुमार, अरुण सिंह, अंकुर अग्रवाल, अमित केशवानी, रमेश अग्रवाल सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे। मार्डन फूड प्रोडक्ट्स के संचालक और आईआईए पदाधिकारी शिव तोलानी ने कहा कि इंडस्ट्री विजन मीट से उद्योगों से जुड़ी नई जानकारियां मिलीं। ऐसे आयोजन उद्यमियों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।