Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsIGNOU Admission Process Begins for January Session at CGN PG College
इग्नू अध्ययन केंद्र में जनवरी सत्र के प्रवेश शुरू

इग्नू अध्ययन केंद्र में जनवरी सत्र के प्रवेश शुरू

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।य केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय

Feb 03, 2026 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सीजीएन पीजी कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र-27131 पर जनवरी सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा ऑनलाइन एवं ओडीएल विधा में संचालित स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं परास्नातक डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश एवं री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इग्नू में वर्ष में दो बार जनवरी एवं जुलाई सत्र में प्रवेश होते हैं। अध्ययन केंद्र-27131 पर बीए, बीकॉम, एमए (हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, ग्रामीण विकास) के साथ-साथ छह माह के विभिन्न रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स एवं एक वर्षीय डिप्लोमा जैसे आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, अनुवाद, खाद्य एवं पोषण आदि में ऑनलाइन प्रवेश लिए जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को डीईबी आईडी बनाना अनिवार्य होगा। साथ ही शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), आरक्षित वर्ग से संबंधित प्रमाण-पत्र, स्कैन की गई फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना आवश्यक होगा। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. अरुण कुमार सिंह से 9452153002 पर संपर्क किया जा सकता है।