ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीपेड़ पर फंदे पर लटका मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

पेड़ पर फंदे पर लटका मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

फसल की रखवाली करने खेत पर गए किसान का शव शुक्रवार सुबह खेतीहार इलाके में पेड़ पर लटका मिला। इससे गांव में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस...

पेड़ पर फंदे पर लटका मिला किसान का शव, हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 10 Feb 2024 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

फसल की रखवाली करने खेत पर गए किसान का शव शुक्रवार सुबह खेतीहार इलाके में पेड़ पर लटका मिला। इससे गांव में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने किसान की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाये जाने का आरोप लगाया हैं। आरोप जिस साड़ी से किसान का शव लटका मिला, वह घर की नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। देर शाम तक परिजनों ने तहरीर भी नहीं दी हैं।
घटना हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बघौरा की है। गांव निवासी धीरेंद्र गिरि (45) पुत्र हरभान गिरी खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

गुरुवार देर शाम वह खेत की फसल को पशुओं से बचाने के चलते रखवाली गए गए थे। परिजनों के मुताबिक, किसान घर से खाना खाकर खेत पर गए थे। लेकिन सुबह तक लौटकर घर नहीं पहुंचे। इधर, सुबह शौच को निकले ग्रामीणों ने खेतीहार इलाके में पेड़ से किसान का शव लटका देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। जहां पंदे से धीरेंद्र का शव लटक रहा था। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसान धीरेंद्र को पहले किसी ने पीटा है। इसके बाद उनकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। तहेरे भाई नीरज के मुताबिक, जिस साड़ी से शव लटका है। वह उनके घर की नहीं हैं। जिसको लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहा है। किसान दो भाइयों में बड़े थे। उनकी मौत से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया हैं। इधर, पुलिस ने परिजनों के आरोप की जांच शुरू कर दी हैं। हजरतपुर इंस्पेक्टर राजित राम ने बताया कि किसान का शव फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्षष्ट होगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें