होली मिलन में बुजुर्गों के सम्मान के साथ उड़ा ग़ुलाल

Mar 07, 2026 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - बॉथम वैश्य महासभा ने कृष्णा वाटिका में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में बुजुर्गों का सम्मान किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि मीनाक्षी अग्रवाल और वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

होली मिलन में बुजुर्गों के सम्मान के साथ उड़ा ग़ुलाल

बॉथम वैश्य महासभा की ओर से कृष्णा वाटिका में आयोजित होली मिलन समारोह में समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के बुजुर्गों का सम्मान कर उन्हें अंगवस्त्र व मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार राम मोहन गुप्ता, लोकेश कुमार गुप्ता, चिल्ड्रेन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश गुप्ता, विद्यालय के फाउंडर सुशील कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। महासभा के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री मिथिलेश कुमार गुप्ता और युवा अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया।

इस दौरान समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन राम कृष्ण गुप्ता ने किया। समारोह में लक्की ड्रा कूपन भी निकाले गए, जिसमें प्रथम पुरस्कार नरेश चंद्र गुप्ता को मिला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।