खड़ी होलिका का किया पूजन, धागा लपेट की परिक्रमा

Mar 03, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - शहर और जिले के कई स्थानों पर होलिका दहन से पहले महिलाएं खड़ी होलिका की पूजा करती हैं। पूजा के दौरान महिलाएं धागा लपेटकर परिक्रमा करती हैं। बाबा चन्द्रभाल मंदिर में सुबह से महिलाएं पहुंचकर पूजन करती रहीं। मन्दिर के पुजारी ने बताया कि जिले में कई जगहों पर इस परंपरा का पालन किया जा रहा है।

खड़ी होलिका का किया पूजन, धागा लपेट की परिक्रमा

शहर सहित जिले में कई स्थानों पर होलिका दहन से पहले खड़ी होलिका की पूजा की परंपरा है। महिलाएं पूजन करने के साथ ही धागा लपेटते हुए परिक्रमा करती हैं। इसके बाद होलिका का दहन किया जाता है। शहर के बाबा चन्द्रभाल मन्दिर परिसर में होलिका दहन स्थल पर पूजन के लिए सुबह से ही महिलाएं पहुंच गई। शाम तक पूजा अर्चना का क्रम चलता रहा। यहां महिलाएं खड़ी होलिका का पूजन करती हैं। महिलाएं अपने घरों से पूजन की सामग्री की थाल लेकर पहुंची। वहीं धागा लपेटकर पूजन किया। मन्दिर के पुजारी करुणा शंकर शुक्ल ने बताया कि महिलाएं खड़ी होलिका का पूजन करती हैं।

इसके अलावा जिले में कई अन्य जगहों पर भी खड़ी होलिका का पूजन किया जाता है। वहीं होलिका दहन स्थलों को सजाया संवारा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।