पहली बार होलिका जलने के बाद भी खुलेगा बाजार

Mar 02, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - इस बार होलिका दहन के बाद 3 मार्च को बाजार खुला रहेगा, जबकि रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका की पूजा और परिक्रमा महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से की। इस साल चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को रंग गुलाल नहीं खेला जाएगा, लेकिन बाजार सुबह से रात तक खुला रहेगा।

पहली बार होलिका जलने के बाद भी खुलेगा बाजार

इस बार होलिका दहन के बाद अगले दिन शहर सहित पूरे जिले का बाजार खुला रहेगा। लोग खरीदारी करेंगे। वहीं चार मार्च को रंगोत्सव के दिन बाजार बंद रहेगा। वहीं त्योहार को देखते हुए सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन भी जिले का बाजार खुला रहा। होली से पहले सोमवार की रात को होलिका दहन किया जाना है। इससे पहले महिलाओं ने होलिका की परंपरागत ढंग से पूजा की। उसकी परिक्रमा की। कई जगहों पर नगर पालिका की ओर से सोमवार को भी लकड़ियां डलवाई जाती रहीं। कई जगहों पर लोगों ने आपसी सहयोग से होलिका तैयार की। हर साल होलिका दहन के बाद अगले दिन रंगोत्सव होता है इसमें लोग रंग गुलाल खेलकर एक-दूसरे को होली की बधाई देते हैं, लेकिन इस बार होलिका दहन दो मार्च की रात बारह बजे के बाद हो रहा है।

जबकि रंगोत्सव चार मार्च है। ऐसे में तीन मार्च को बाजार खुला रहेगा। बताते हैं कि तीन मार्च को चन्द्रग्रहण होने के कारण रंग गुलाल नहीं खेला जाएगा। इसको देखते हुए व्यापारियों ने बाजार खोलने की तैयारी कर ली है। त्योहार को देखते हुए सुबह से ही बाजार खुल जाएगा जो देर रात तक खुला रहेगा। जबकि चार मार्च को रंगोत्सव होगा। लोग रंग गुलाल खेलकर होली का जश्न मनाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।