जानकीनगर गुरुद्वारे में चार मार्च तक चलेगा होला मोहल्ला

Mar 03, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - निघासन के जानकीनगर गांव के सोढी दरबार गुरुद्वारे में 4 मार्च तक होला मोहल्ला कार्यक्रम चल रहा है। इसमें हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी की उम्मीद है। ज्ञानी 48 घंटे का अखंड पाठ कर रहे हैं। होली के दिन भोग डाला जाएगा और विशाल दीवान सजाया जाएगा।

जानकीनगर गुरुद्वारे में चार मार्च तक चलेगा होला मोहल्ला

निघासन इलाके के जानकीनगर गांव के सोढी दरबार गुरुद्वारे में रविवार से होला मोहल्ला कार्यक्रम चल रहा है। यह धार्मिक आयोजन चार मार्च तक चलेगा। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। गंगाबेहड़ के जानकीनगर गुरुद्वारे में ज्ञानी 48 घंटे का अखंड पाठ साहिब कर रहे हैं। गुरुद्वारे के जत्थेदार बाबा हरपाल सिंह ने बताया कि अखंड पाठ के दौरान वाणी का निरंतर प्रवाह चल रहा है। इलाके की संगत सहित दूरदराज से मन्नत मांगने के लिए भी तमाम श्रद्धालु आ रहे हैं। रागी जत्थे गुरुवाणी और सबद कीर्तन से संगत को निहाल कर रहे है। होली के दिन अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे समागम में बानी के भोग के बाद सोढी दरबार की मर्यादा अनुसार निशान साहिब की सेवा होगी। यह परंपरा हिमाचल प्रदेश के मंजी साहब की रीति के मुताबिक मुख्य सेवादार बाबा श्रवण सिंह की देखरेख में निभाई जा रही है। आयोजन के लिए गुरुद्वारा परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं। सेवा दल के सदस्य व्यवस्था में जुटे हैं। कार्यक्रम के समापन के दिन विशाल दीवान सजेगा। इसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालु मत्था टेककर आशीर्वाद लेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।