ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीअरे ये क्या ! यहां तो भैंसों को किडनैप कर रहे बदमाश

अरे ये क्या ! यहां तो भैंसों को किडनैप कर रहे बदमाश

धौरहरा  में अब भैंसे बदमाशों के निशाने पर हैं। असलहाधारी बदमाश पशुपालकों को बंधक बनाकर भैंस खोल ले जा रहे हैं। अब तक चोरी से भैंसे ले जाई जा रही थी। अब इनकी भी डकैती हो रही है। पशुपालक अपनी...

अरे ये क्या ! यहां तो भैंसों को किडनैप कर रहे बदमाश
हिन्दुस्तान संवाद,लखीमपुर खीरीMon, 11 Nov 2019 11:39 AM
ऐप पर पढ़ें

धौरहरा  में अब भैंसे बदमाशों के निशाने पर हैं। असलहाधारी बदमाश पशुपालकों को बंधक बनाकर भैंस खोल ले जा रहे हैं। अब तक चोरी से भैंसे ले जाई जा रही थी। अब इनकी भी डकैती हो रही है। पशुपालक अपनी भैंसें की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं।  रात को रमियाबेहड़ क्षेत्र के कई गांवों से कई लोगों की भैंसे बदमाश खोल ले गए। पशुपालकों को तमंचा दिखाकर चुप करा दिया। पशुपालकों ने धौरहरा कोतवाली में तहरीर दी है। बताते चलें कि तीन दिन पहले अमेठी से इसी तरह भैंसे बदमाश खोल ले गए थे।

धौरहरा कोतवाली के छेदीपुरवा गांव के चुन्ना खां की एक भैंस दरवाजे के कुछ दूर पर बंधी थी चोरों ने बीती रात को खोलकर पिकअप में लाद ले गए। भैंस की कीमत 55 हजार बताई जा रही है। इसके बाद नैनापुर के मजरा मंझरिया के राधेश्याम की भैंस दरवाजे के सामने ही बंगले में बंधी हुई थी। इसको भी बदमाश खोलने पहुंचे तभी राधेश्याम जाग गये तो राधेश्याम जाग गए। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनको बंधक बना लिया और भैंस खोलकर पिकअप में लाद ले गए। राधेश्याम ने बताया कि भैंस की कीमत करीब 50 हजार रुपए थी। इसके बाद बदमाशों ने अभयपुर के जय प्रकाश की भी दो भैंस और एक भैंसा खोल ले गए। इसकी कीमत एक लाख रुपये है। पीड़ितों ने कोतवाली धौरहरा में तहरीर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें