मेहंदी प्रतियोगिता में गौसिया टीम बनी विजेता
Lakhimpur-khiri News - सीजीएन पीजी कॉलेज के नेहरू सभागार में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 43 टीमों ने भाग लिया। प्रथम स्थान गौसिया एंड टीम, द्वितीय अनुरूचि एंड टीम, और तृतीय अनुष्का वर्मा एंड दिव्या वर्मा एंड टीम ने हासिल किया। प्राचार्य ने स्किल डेवलपमेंट के तहत भविष्य में और प्रतियोगिताओं के आयोजन की बात की।

सीजीएन पीजी कॉलेज के नेहरू सभागार में मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। महाविद्यालय की छात्राओं की 43 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक मंडल में ज्योति वर्मा और कृति गुप्ता रहीं। प्रतियोगिता में गौसिया एंड टीम ने प्रथम, अनुरूचि एंड टीम ने द्वितीय, अनुष्का वर्मा एवं दिव्या वर्मा एंड टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रूखसार बानों एवं सलोनी कश्यप एंड टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार 1000 रुपये, द्वितीय 750 रुपये, तृतीय 500 रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार 101 रुपये प्रमाण पत्र सहित प्रदान किए गए।
प्राचार्य ने इसे स्किल डेवलपमेंट से जोड़ते हुए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मंजू शुक्ला रहीं। इस अवसर पर डॉ. रीमा छाबड़ा, पूर्वा श्रीवास्तव, सुश्री नीलम शर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार सहित प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




