काली पट्टी बांधकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने जताया विरोध, दो माह से नहीं मिला मानदेय

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने दो महीने से मानदेय न मिलने के कारण विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि अगर उनका वेतन जल्द नहीं मिला, तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे।

काली पट्टी बांधकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने जताया विरोध, दो माह से नहीं मिला मानदेय

लखीमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धैर्य अब जवाब दे गया। पिछले दो महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज दर्जनों संविदा कर्मियों ने आज सामूहिक रूप से अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बिना मानदेय के परिवार का भरण-पोषण करना और रोज ड्यूटी पर आना मुश्किल हो गया है। विभाग की इस बेरुखी से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनके दो माह के बकाए मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

कार्य बहिष्कार की चेतावनी

कर्मचारियों ने साफ कहा है कि यह काली पट्टी सिर्फ एक शुरुआत है। अगर अगले कुछ दिनों में मानदेय उनके खातों में नहीं आया, तो वे पूरी तरह से कार्य बहिष्कार कर देंगे। अस्पताल में तैनात एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और अन्य संविदा कर्मियों के इस कदम से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वास्थ्य कर्मियों ने किस कारण से विरोध प्रदर्शन किया?
स्वास्थ्य कर्मियों ने पिछले दो महीनों से मानदेय न मिलने के कारण विरोध प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।