Health Department Team Faces Opposition During Investigation at Private Hospital in Kapurthala निजी अस्पताल की जांच करने पहुंची टीम को रोका, हंगामा, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsHealth Department Team Faces Opposition During Investigation at Private Hospital in Kapurthala

निजी अस्पताल की जांच करने पहुंची टीम को रोका, हंगामा

Lakhimpur-khiri News - कपूरथला के एक प्राइवेट अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। टीम ने अस्पताल का एक हिस्सा सील किया, लेकिन दूसरे परिसर में नहीं जा सकी। विवाद बढ़ने पर पुलिस भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 30 Aug 2025 04:23 AM
share Share
Follow Us on
निजी अस्पताल की जांच करने पहुंची टीम को रोका, हंगामा

शहर के कपूरथला में संचालित प्राइवेट अस्पताल में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। टीम ने अस्पताल भवन का एक हिस्सा सील कर दिया। पर दूसरे परिसर के अंदर घुस तक नहीं पाई। इस दौरान जमकर कहासुनी हुई। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पर विभाग की टीम जांच नहीं कर सकी और बैरंग लौट आई। शुक्रवार को शहर में संचालित प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की मौत की जांच व कार्रवाई करने एडीशनल सीएमओ डा. रवि मोहन गुप्ता, डा. अक्षत सहित टीम पहुंची। टीम ने अस्पताल भवन का एक हिस्सा सील कर दिया।

इसके बाद टीम इसी बिल्डिंग के दूसरे परिसर में घुसनी लगी, कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि भवन स्वामी ने उस हिस्से को अस्पताल का नहीं बताया। एडीशनल सीएमओ डा. रवि मोहन गुप्ता का आरोप है कि उनको धमकी दी गई। हंगामा बढ़ने और सूचना मिलने पर शहर कोतवाल हेमंत राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी टीम आगे कोई जांच नहीं कर सकी और बैरंग लौट गई। कपूरथला में संचालित अस्पताल में गुरुवार को डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत हुई थी। इसकी जांच और कार्रवाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।