दुधवा टाइगर रिजर्व में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, किया गया परीक्षण
दुधवा टाइगर रिजर्व में किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ से पहुंचे विशेषज्ञ डाक्टरों के पैनल ने परीक्षण किया। इसमें दुधवा, किशनपुर व मैलानी रेंज के स्थाई दैनिक कर्मचारियों के साथ साथ...
दुधवा टाइगर रिजर्व में किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ से पहुंचे विशेषज्ञ डाक्टरों के पैनल ने परीक्षण किया। इसमें दुधवा, किशनपुर व मैलानी रेंज के स्थाई दैनिक कर्मचारियों के साथ साथ अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण टिप्स दिये। स्वास्थ्य कैंप की शुरुआत मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व संजय पाठक ने की। इस अवसर पर वार्डेन दुधवा शशिकांत अमरेश भी मौजूद रहे।
कैंप में बड़ी संख्या में दुधवा टाइगर रिजर्व में कार्य करने वाले कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहे। बारिश के बावजूद मैलानी रेंज में कैंप जारी रहा। बताते चलें कि दुधवा टाइगर रिजर्व में कार्यरत कर्मचारी जिला स्तर से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित विभिन्न आरक्षित संरक्षित एरिया में कार्यरत हैं। जहां से रोजाना आ जाकर विधिवत जांच करा पाना अत्यंत दूभर था। ऐसी स्थिति में कई अधिकारी कर्मचारी विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और समय से उनको जानकारी ही नहीं हो पाती है।
स्वास्थ्य कैंप में वन्य जीव प्रतिपालक किशनपुर तौफीक अहमद, क्षेत्रीय वन अधिकारी मैलानी आरपी सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मैलानी उदय राम कुशवाहा, शिविर प्रभारी रमेश कुमार, विनय कुमार, प्रमोद कुमार मौर्य, तबरेज खान, नेतराम, फारुख खान, राम प्रकाश राना, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।