Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsHealth Awareness Camp in Khmaria Unani Medicine and Yoga for Disease Prevention
योगासन और जड़ी बूटियों से इलाज पर जोर

योगासन और जड़ी बूटियों से इलाज पर जोर

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - खमरिया में आयुष मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यूनानी चिकित्सा और योग के माध्यम से बीमारियों के इलाज और बचाव के उपाय बताए गए। योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम की जानकारी दी, जिससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।

Jan 08, 2026 04:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

खमरिया। आयुष मंत्रालय के सौजन्य से खमरिया सीएचसी से सम्बद्ध ऐरा गांव में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यूनानी चिकित्सा पद्धति और योग के जरिए इलाज और बचाव के तरीके भी बताए गए। योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत यूनानी चिकित्सा पद्धति और योगासनों के जरिए लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में यूनानी चिकित्सक डॉ. इश्तियाक अहमद ने यूनानी चिकित्सा पद्धति से रक्तचाप,मधुमेह,हृदय रोग और गठिया रोग समेत अन्य बीमारियों का इलाज किया। शिविर में योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने मरीजों को विभिन्न योगासनों की जानकारी दी। इस मौके पर योग प्रशिक्षक ने प्रकृति परिवर्तन व खानपान के कारण आ रही समस्याओं को योग के जरिए दूर करने के उपाय बताए।

योग प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को योगासनों अलावा सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम की जानकारी दी। शिविर में आए लोगों को सूर्य नमस्कार का भी अभ्यास कराया गया। इसके जरिए मरीजों को कई तरह की बीमारियों को दूर करने और बचाव के तरीके भी बताए। इस मौके पर विभिन्न आसनों और प्राणायाम के फायदों की भी जानकारी दी गई। योग टीचर विजय कुमार ने बताया कि खमरिया सीएचसी में योग की नियमित कक्षाएं चल रही हैं। जिसमें योग,आसनों और प्राणायाम के जरिए लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारियां दी जा रही हैं। इस मौके पर संक्रामक रोगों से बचने के उपाय भी लोगों को बताए गए। साथ यूनानी चिकित्सा पद्धति के बारे में फैली भ्रांतियों को भी दूर करने के क्रम में काउंसिलिंग की। स्वास्थ्य शिविर में विकास कुमार और सीएचओ आकांक्षा वर्मा ने मौजूद रहकर सहयोग किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;