ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीप्रकाश पर निकाली संकीर्तन यात्रा में गूंजी गुरुवाणी

प्रकाश पर निकाली संकीर्तन यात्रा में गूंजी गुरुवाणी

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर रविवार को श्रीसिंह सभा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। गुरुवाणी की गूंज से पूरा नगर भक्ति में हो...

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर रविवार को श्रीसिंह सभा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। गुरुवाणी की गूंज से पूरा नगर भक्ति में हो...
1/ 3गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर रविवार को श्रीसिंह सभा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। गुरुवाणी की गूंज से पूरा नगर भक्ति में हो...
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर रविवार को श्रीसिंह सभा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। गुरुवाणी की गूंज से पूरा नगर भक्ति में हो...
2/ 3गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर रविवार को श्रीसिंह सभा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। गुरुवाणी की गूंज से पूरा नगर भक्ति में हो...
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर रविवार को श्रीसिंह सभा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। गुरुवाणी की गूंज से पूरा नगर भक्ति में हो...
3/ 3गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर रविवार को श्रीसिंह सभा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। गुरुवाणी की गूंज से पूरा नगर भक्ति में हो...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 13 Jan 2019 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर रविवार को श्रीसिंह सभा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। गुरुवाणी की गूंज से पूरा नगर भक्ति में हो गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे सड़क पर पानी के टैंक से सड़क पर छिड़काव किया जा रहा था उसके पीछे दर्जनों महिलाएं पुरुष सड़क पर झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। उसके पीछे चार पहिया वाहन पर पंच प्यारे सवार होकर चल रहे थे। फूलों से सजी बस में गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान रहे। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। सिंगाही खुद बाजार में गतका पार्टी ने सीने के ऊपर बर्फ की सिल्ली तोड़ी और आंखों पर पट्टी बांधकर सेब नारियल व केले को भी काटा, गतका पार्टी द्वारा हैरतअंगेज करतब देख कर लोग दंग रह गए। सैकड़ों की तादात दें सिख समुदाय के लोग नाचते गाते हुए यात्रा में चल रहे थे।

श्रीसिंह सभा गुरुद्वारा से शुरुआत हुई। गुरुद्वारे की ग्रंथी बाबा हरजीत सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सबसे पहले नगर कीर्तन थाना गेट के सामने पहुंचा जहां पर जनसेवा संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए जलपान कराया। बस स्टैंड पर संदीप स्वीट हाउस द्वारा भी जलपान की व्यवस्था की गई। इस दौरान बालाजी सुंदर मंडल ने भी नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए लोगों को जलपान कराया। ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने भी नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुरार खेड़ा में दशमेश धर्मकांटा पर जुनेजा मेडिसिंस द्वारा भव्य स्वागत करते हुए पंज प्यारों को सरोपा भेंट किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी कोतवाल आदर्श कुमार सिंह, एसआई महिपाल सिंह, खजुरिया चौकी इंचार्ज अजय कुमार शर्मा मौजूद रहे। इसके बाद नगर कीर्तन महंगा पुर नानक प्याऊ गुरुद्वारा पहुंचा जहां पर शब्द कीर्तन के बाद बाबा गुरनाम सिंह जी ने अरदास की इसके बाद संगत ने लंगर छक कर नगर कीर्तन का समापन किया गया। गुरुद्वारा प्रधान राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह, मनजीत सिंह भाटिया, इंद्रजीत सिंह, हरजीत सिंह जुनेजा, गुरमीत सिंह जुनेजा, दर्शन सिंह गिल, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, इंद्रजीत सूरी, सुरेंद्र कोहली, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें