आठ अप्रैल से बंद हो जाएगी गुलरिया चीनी मिल

Apr 07, 2026 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - गुलरिया चीनी मिल ने 8 अप्रैल 2026 को बंद होने की अंतिम सूचना दी है। यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह के अनुसार, क्षेत्र के किसानों के पास गन्ना समाप्त हो गया है, जिससे मिल को पर्याप्त गन्ना नहीं मिल रहा है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी गन्ना मिल को समय पर पहुंचाएं।

आठ अप्रैल से बंद हो जाएगी गुलरिया चीनी मिल

बिजुआ। स्थानीय गुलरिया चीनी मिल ने मिल बंदी की अंतिम सूचना जारी कर दी है। मिल 8 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएगी। यह सूचना संबंधित समितियों को भेजी गई है। गुलरिया चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना लगभग समाप्त हो गया है। इस कारण मिल को मांग के अनुसार गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।गन्ना न मिलने के कारण मिल आए दिन नो केन में बंद हो रही है, जिससे पेराई कार्य बाधित हो रहा है। मिल प्रबंधन ने नोटिस जारी करते हुए समस्त किसानों से अनुरोध किया है कि वे 8 अप्रैल 2026 तक अपना गन्ना अनिवार्य रूप से चीनी मिल को आपूर्ति कर दें।

इसके बाद चीनी मिल पेराई सत्र 2025-26 के लिए अंतिम रूप से बंद कर दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।