गुलरिया चीनी मिल ने वितरित किये कृषि यंत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

स्थानीय गुलरिया चीनी मिल ने बलरामपुर फाउंडेशन के तहत किसानों को अनुदानित कृषि यंत्र प्रदान किए। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन यंत्रों के इस्तेमाल से गन्ने का उत्पादन बढ़ेगा। पिछले छह वर्षों में 171 लाख का अनुदान दिया गया है।

गुलरिया चीनी मिल ने वितरित किये कृषि यंत्र

स्थानीय गुलरिया चीनी मिल ने बलरामपुर फाउंडेशन के तहत मिल में किसानों को अनुदानित कृषि यंत्र वितरित किए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र और इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गुलरिया ज्ञान प्रकाश तिवारी, सहकारी गन्ना विकास समिति भीरा के सचिव दिनेश चंद्र यादव और महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल कुमार सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और गन्ना क्षेत्रों से आए किसान उपस्थित थे। डीसीओ जितेंद्र कुमार मिश्र ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि यंत्रों के प्रयोग से गन्ने के उत्पादन में वृद्धि होती है, जिससे किसानों की आय बढ़ती है।

उन्होंने किसानों से इन अनुदानित यंत्रों का अधिकतम उपयोग करने का आग्रह किया। इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह ने बताया कि गुलरिया यूनिट द्वारा किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं। पिछले छह वर्षों में चीनी मिल ने कृषि यंत्रों पर 171 लाख का अनुदान दिया है, जिसमें छोटे ट्रैक्टर, पावर वीडर, इंजन, स्ट्राका मशीन, लेजर लेवलर और पंप सेट जैसे आधुनिक उपकरण शामिल हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।