गोआश्रय स्थल के पशुओं के लिए 160 हेक्टेयर में उगेगा हरा चारा

Apr 07, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - गोआश्रय स्थलों के लिए हरा चारा उगाने की योजना बनाई गई है। ग्राम समाज और चारागाह की जमीन पर नेपियर घास, चरी आदि उगाए जाएंगे। इससे 145 गोआश्रय स्थलों में 35 हजार गोवंशीय पशुओं को हरा चारा मिलेगा। शासन ने इसके लिए 23.32 लाख रुपये का बजट दिया है।

गोआश्रय स्थल के पशुओं के लिए 160 हेक्टेयर में उगेगा हरा चारा

गोआश्रय स्थल के पशुओं को हरा चारा मिलता रहे इसके लिए अब ग्राम समाज की जमीन पर हरा चारा उगाया जाएगा। ग्राम समाज व चारागाह की जमीन चिन्हित कर उस पर नेपियर घास, चरी आदि बारहमासी हरा चारा उगाया जाएगा। इससे पशुओं को हरा चारा मिलता रहेगा। जिले में 145 गोआश्रय स्थल हैं। इनमें करीब 35 हजार गोवंशीय पशु संरक्षित हैं। ज्यादातर पशुआश्रय स्थलों की जमीन पर ही चारा उगाया जाता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सचान ने बताया कि जिले में करीब 160 हेक्टेयर जमीन ग्राम समाज व चारागाह की चिन्हित की गई है इस पर हरा चारा उगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि करीब 60 से अधिक ऐसी गोशालाएं हैं जहां जमीन की कमी होने के कारण चारा की उपलब्धता नहीं हो पाती है। यहां चारा उपलब्ध हो इसके लिए प्लानिंग की गई है। प्रत्येक हेक्टेयर पर 22 हजार रुपये चारा उगाने के लिए दिए जाएंगे। शासन से इसके लिए 23.32 लाख रुपये का बजट दिया गया है। सीवीओ डॉ. दिनेश कुमार सचान ने बताया कि गौशाला संचालकों को जिम्मेदारी दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।