आज से श्रीमद्भागवत कथा होगी शुरू

Apr 06, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - नगर में 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक कथा का वाचन परम पूज्य संत श्री रामशरण शास्त्री जी महाराज करेंगे। इस आयोजन में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति का अनुभव कर सकेंगे।

आज से श्रीमद्भागवत कथा होगी शुरू

नगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक शहनाई गेस्ट हाउस में संपन्न होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और धर्म के गूढ़ रहस्यों का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त कर सकेंगे। कथा वाचन परम पूज्य संत श्री रामशरण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से होगा, जिनके प्रवचनों की ख्याति दूर-दूर तक है। इस आयोजन के प्रमुख आयोजक विजय कुमार माहेश्वरी हैं, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा रहा है।

आयोजन समिति एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य रामदेव मिश्रा शास्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का धर्म और संस्कारों से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में भागीदारी से युवाओं का जीवन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है और समाज व राष्ट्र का भविष्य मजबूत होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।