दिवसीय रुद्र महायज्ञ संपन्न, डाली गई आहुतियां

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

मढ़िया घाट के ग्राम धर्माखेड़ा में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं। कथा व्यास पंकज महारथी ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र का वर्णन किया। महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति और किसानों की समृद्धि लाना था।

दिवसीय रुद्र महायज्ञ संपन्न, डाली गई आहुतियां

मढ़िया घाट। मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम धर्माखेड़ा स्थित संविलयन विद्यालय परिसर के शिक्षणेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डाली गईं। यज्ञ के दौरान कथा व्यास पंकज महारथी द्वारा भगवान श्रीराम के मर्यादा, त्याग और आदर्श चरित्र का अत्यंत मार्मिक एवं सारगर्भित वर्णन किया गया। भगवान राम के वनवास प्रसंग और भरत मिलाप की कथा सुनकर पंडाल में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कई श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र में सुख-शांति, अच्छी वर्षा और किसानों की समृद्धि के लिए कराया गया है।

यज्ञाचार्य मोहित बाजपेई,बृजेशानंद शुक्ल,लोमश त्रिवेदी द्वारा यज्ञ में प्रतिदिन रुद्राभिषेक, हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यजमान के रूप में संजय गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा, राकेश तिवारी, सागर सिंह ,राम दास,सहित निर्भय शुक्ला, सुनील शुक्ला,अजय शुक्ला, मित्र कुमार अवस्थी आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।