अखंड रामायण के समापन के बाद हुआ विशाल भंडारा

Mar 29, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - रामनवमी के पावन पर्व पर रामलीला मैदान में रामचरित मानस का पाठ किया गया। इसका समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक चला। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के कई प्रमुख सदस्य और नगर के लोग मौजूद थे।

अखंड रामायण के समापन के बाद हुआ विशाल भंडारा

रामनवमी के पावन पर्व पर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रामलीला मैदान में रामचरित मानस का पाठ कराया गया था। जिसकी समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को श्री रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी ने विशाल भंडारे का आयोजन कराया। जिसमें नगर तथा क्षेत्र के हजारों लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम रसोई का भंडारा प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को‌ धन्य बनाया, भण्डारा देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रामलीला कमेटी प्रबंधक तेजपाल सिंह बिल्लू, मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट डीएल भार्गव, डाक्टर निर्मला शिक्रवार, परमेश्वरी दयाल गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्त, विशाल अवस्थी, कृष्ण कुमार गोपी, अवधेश कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुनील जायसवाल, महेंद्र पाल सिंह,पंडित जगत नारायण मिश्र, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा महामंत्री संदीप बंसल, सुन्दर काण्ड पाठ हनुमत समाज सेवा मंडल के उमाशंकर मिश्र, निरंकार प्रसाद बरनवाल, सक्षम शुक्ला, रामसागर गांधी, अनुज मिश्रा व मोती लाल गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।