Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsGrand Inauguration of Sports Competition at Rajendra Giri Stadium
विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - राजेंद्र गिरि स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा का उद्घाटन धूमधाम से हुआ। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र गिरि मोंटी ने प्रतियोगिता की शुरुआत की और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। खेलों में अनुशासन और मनोबल की महत्ता पर जोर दिया गया। विभिन्न खेलों में जूनियर बालक और बालिका वर्ग में विजेताओं की घोषणा की गई।

Dec 28, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ राजेंद्र गिरि स्टेडियम में धूमधाम से हुआ। उद्घाटन समारोह में धर्मेंद्र गिरि मोंटी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। खेल विधाओं के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र गिरि मोंटी ने 100 मीटर दौड़ (जूनियर बालक वर्ग) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि खेल हमें जीवन में अनुशासन सिखाते हैं और खेलों में भागीदारी से मनोबल बढ़ता है। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे-100 मीटर दौड़ जूनियर बालक में अयान वेग प्रथम, रोमिल द्वितीय और दीपक तृतीय रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैडमिंटन एकल जूनियर बालक में आदित्य राज विजेता, अथर्व सिंह उपविजेता रहे। बैडमिंटन युगल जूनियर बालक में अंश रावत व शशांक सिंह विजेता, एकलव्य व आयुष्मान उपविजेता रहे। 100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका में सृष्टि वर्मा प्रथम, साहिबा बानो द्वितीय और संध्या तृतीय रही। लंबी कूद बालिका में शीतल प्रथम, शिफा द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। सब-जूनियर बालिका कबड्डी में मैलानी विजेता, देवकली उपविजेता रही। जूनियर बालक कबड्डी में मैलानी विजेता, गोला उपविजेता रही। वॉलीबॉल में संसारपुर विजेता, कृषक समाज उपविजेता, फुटबॉल में घोसियाना विजेता, अर्जुननगर उपविजेता रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अमन गिरि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका शचीन्द्र नारायण दीक्षित, मोहित गुप्ता, अभिषेक वर्मा, राजदीप शुक्ला, कुलदीप वर्मा और प्रमोद गुप्ता ने निभाई। इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह, मुनीश शुक्ला, आयुष शुक्ला, राजन साहनी, विशाल गिरि, महेश, आबिद सहित अनेक लोग मौजूद थे।