Grand Durga Visarjan Procession Celebrated in Kuriyani Village During Navratri गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर विसर्जित की देवी की प्रतिमा, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsGrand Durga Visarjan Procession Celebrated in Kuriyani Village During Navratri

गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर विसर्जित की देवी की प्रतिमा

Lakhimpur-khiri News - कुरियानी गांव से मां दुर्गा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। कठिना नदी में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पिछले कई वर्षों से आदिशक्ति मां जगदम्बा की पूजा का नव दिवसीय उत्सव मनाया जाता है। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीFri, 3 Oct 2025 03:46 PM
share Share
Follow Us on
गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर विसर्जित की देवी की प्रतिमा

क्षेत्र के कुरियानी गांव से मां दुर्गा की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली गई। इसके साथ ही कठिना नदी में मां की प्रतिमा को धूमधाम से विसर्जित किया गया। मितौली क्षेत्र के कुरियानी गांव में पिछले कई वर्षों से आदिशक्ति मां जगदम्बा की प्रतिमा पूजा का नव दिवसीय उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष भी धूमधाम से शारदीय नवरात्रि के पहले नवरात्रि पर मां की विशाल प्रतिमा स्थापित कर नौ दिवसीय पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान दिन में पूजा-अर्चना भजन आरती आदि के साथ रात में मां के जगराते का भी आयोजन किया गया। विजयादशमी पर कुरियानी गांव से कठिना नदी तक शोभायात्रा निकाली गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।