विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ने किया रामोत्सव का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा रामोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत सिंह सोनू ने की। प्रांत सह मंत्री प्रवीण कुमार ने भगवान राम के आचरण को जीवन में उतारने पर जोर दिया। सुजीता कुमारी ने हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ने किया रामोत्सव का  आयोजन

लखीमपुर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा रामोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया,l। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत सिंह सोनू व मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत सह मंत्री प्रवीण कुमार एवं जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी रहीं। प्रांत सह मंत्री प्रवीण कुमार ने रामोत्सव पर अपने वक्तव्यों में भगवान श्री राम के जैसे आचरण को जीवन में उतारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा आज के युवाओं को भगवान राम के आचरण से सीख लेनी चाहिए। वही विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राम शंकर गुप्ता ने ॐ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ।पुरातन

छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने अपने उदबोधन में धर्मों रक्षति रक्षितः के बारे में कहा कि जब हम धर्म की रक्षा करेगें तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।