ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीपालिकाध्यक्ष ने किया संतों का सम्मान

पालिकाध्यक्ष ने किया संतों का सम्मान

शहर में आए कई संतों का पालिकाध्यक्ष और समाजसेवी वरुण अग्रवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर सम्मानित किया। संतों ने उन्हें धर्म के मार्ग पर यूं ही आगे बढ़ते रहकर गरीबों की सेवा करने की सलाह...

पालिकाध्यक्ष ने किया संतों का सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 16 Sep 2018 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में आए कई संतों का पालिकाध्यक्ष और समाजसेवी वरुण अग्रवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर सम्मानित किया। संतों ने उन्हें धर्म के मार्ग पर यूं ही आगे बढ़ते रहकर गरीबों की सेवा करने की सलाह दी। रविवार को दशरथ महल के महंत देवेन्द्र प्रसाद आचार्य, सनकादिक आश्रम के महंत अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैयादास महाराज, रामशंकरदास महाराज, वरुणदास महाराज, शास्त्री सूर्यनारायण वैदिक जी गोला पधारे। पूर्वी दीक्षिताना में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के आवास पर उनका गर्मजोशी से अभिनन्दन किया गया। संतों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और समाजसेवी वरुण अग्रवाल का सेवाभाव देख उनकी सराहना की और कहा कि वह इसी तरह गरीब और कमजोर वर्ग की सेवा करते रहें जिससे उन्हे पुण्य लाभ प्राप्त होगा। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल समाजसेवी वरुण अग्रवाल ने संतों की सेवा कर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वाईडी कालेज लखीमपुर के छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, मयंक दीक्षित, अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, महेन्द्र वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, शिवम सिंह, आदित्य गुप्ता, शुभम शुक्ला समेत तमाम लोग भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें