आईआईटी मंडी ट्रेनिंग लेने जाएंगे राजकीय स्कूलों के शिक्षक

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को स्वावलम्बी बनाने के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए राजकीय माध्यमिक स्कूलों के...

default image

लखीमपुर। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को स्वावलम्बी बनाने के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए राजकीय माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईआईटी मंडी हिमाचल प्रदेश में यूपी के माध्यमिक विद्यालयों से चयनित 50 विज्ञान शिक्षकों व 100 चयनित छात्रों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांच जून से यह प्रशिक्षण शुरू होगा। जेडी लखनऊ कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि विश्व बैंक द्वारा पोषित संकल्प परियोजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को स्वावलंबी बनाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। इसी उद्देश्य से राजकीय विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों को आईआईटी मंडी हिमाचल प्रदेश में एक महीने का विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेन्द्र देव ने प्रदेश के सभी डीआईओएस को निर्देश जारी किए गए हैं। राजकीय विद्यालयों में विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी मंडी हिमाचल प्रदेश से सहयोग लेते हुए रोज छात्र-छात्राओं व विज्ञान शिक्षकों को एडवांस कंप्यूटिंग से सम्बंधित विभिन्न विषयों जैसे रोबोटिक्स, एआई (आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस) आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 100 छात्रों व विज्ञान विषय के 50 शिक्षकों को हिमाचल भेजा जाएगा। नई शिक्षा नीति के मुख्य उद्देश्यों में माध्यमिक स्तर की शिक्षा अर्जन के साथ ही छात्र छात्राओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri Newsआईआईटी मंडी ट्रेनिंग लेने जाएंगे राजकीय स्कूलों के शिक्षक