
शौचालय बनाने को 11 हजार लाभार्थियों को 6.68 करोड़ का अनुदान
Lakhimpur-khiri News - सरकार ने व्यक्तिगत शौचालय के लिए 11,200 लाभार्थियों के खातों में 6.68 करोड़ रुपये भेजे हैं। लाभार्थियों को शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब 7866 लाभार्थियों को पहली किस्त मिली है, जबकि अन्य लाभार्थियों के लिए भी धनराशि की मांग की गई है।
व्यक्तिगत शौचालय बनाने के लिए 11,200 लाभार्थियों के खाते में 6.68 करोड़ रुपया भेज दिया गया है। डीपीआरओ ने सभी एडीओ व सचिवों को निर्देश दिया है कि लगातार मानीटरिंग करते हुए लाभार्थियों के शौचालय बनवाएं। शौचालय बनवाने के लिए आवेदन करने के बाद यह लाभार्थी महीनों से बजट मिलने का इंतजार कर रहे थे। अब बजट मिलने पर खाते में धनराशि भेजी गई है। शौचालय बनवाने के लिए सरकार 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती है। यह धनराशि छह-छह हजार रुपए की दो किस्तों में दी जाती है। धनराशि के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थी महीनों से बजट का इंतजार कर रहे थे।

शासन से बजट मिलते ही लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि 7866 लाभार्थियों के खाते में छह-छह हजार की पहली किस्त के रूप में 6.68 करोड़ रुपये भेज दिया गया है। इसके अलावा करीब 8,200 लाभार्थियों को धनराशि भेजने के लिए पांच करोड़ की डिमांड की गई है। इसके अलावा 3337 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त भेजी गई है। डीपीआरओ ने यह भी बताया कि जीरो प्रावर्टी परिवारों का डाटज्ञ मिलने के बाद अब लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। जीरो प्रावर्टी में करीब 29 हजार परिवार हैं, इनमें 16 हजार ने शौचालय न होने की बात कही है। सत्यापन के बाद पात्र मिलने और बजट आते ही धनराशि दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


