ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीगोमती मित्र बने अध्यापक, संवारेंगे गोमती नदी

गोमती मित्र बने अध्यापक, संवारेंगे गोमती नदी

गोमती सेवा समाज ने रविवार को गोमती नदी के अमरीदेवी घाट पर पौधरोपण किया। विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसके बाद अभियान से जुड़े नए गोमती मित्रों ने गोमती को बचाने की शपथ...

गोमती मित्र बने अध्यापक, संवारेंगे गोमती नदी
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 02 Sep 2018 09:28 PM
ऐप पर पढ़ें

गोमती सेवा समाज ने रविवार को गोमती नदी के अमरीदेवी घाट पर पौधरोपण किया। विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसके बाद अभियान से जुड़े नए गोमती मित्रों ने गोमती को बचाने की शपथ ली। अध्यापकों ने भी गोमती मित्र बनकर नदी को संवारने का संकल्प लिया। इस मौके पर टीम गोमती ने अमरीदेवी आदर्श घाट पर फूल व फलों के विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए।सचिव मनदीप सिंह ने बताया की हमेशा एक बेहतर समाज का निर्माण करने वाले अध्यापक अब पर्यावरण को लेकर भी सजग हो रहे हैं।

उन्होंने बताया की आज तीन अध्यापक योगेश वर्मा, देवेश कुमार बाजपेई व अंकित गुप्ता ने गोमती मित्र बनकर गोमती को बचाने की शपथ ली। योगेश वर्मा ने कहा की वैसे तो वे अभियान से पूर्व से ही जुड़े है लेकिन आज गोमती मित्र बनकर गोमती को बेहतर बनाएंगे और माह में एक दिन फील्ड में जाकर श्रमदान भी करेंगे। टीम के सदस्य ओम प्रकाश मौर्या ने बताया की धीरे धीरे समाज के सभी वर्ग गोमती बचाओ अभियान से जुड़ रहे हैं। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर सतपाल सिंह ने बताया की अमरीदेवी आदर्श घाट पर फलों के पौधे लगाने पर जोर दिया जा रहा है। फलदार वृक्ष लगने से मनुष्यों सहित यहां बसने वाले पशु-पक्षियों के लिए भोजन पर्याप्त मात्रा में होगा और यह पक्षियों के निवास के लिए भी एक बेहतर स्थान साबित होगा। इस अवसर पर गोमती सेवा समाज से जुड़े छात्र आयुष मौर्य, प्रियांशु त्रिपाठी, गोलू मौर्या, गुरुमन सिंह, दीपू कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें