जेनेसिस स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीता सेमी फाइनल मुकाबला

Mar 01, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-16 स्व. अमिय त्रिपाठी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में जेनेसिस स्पोर्ट्स एकेडमी ने रॉयल क्रिकेट अकादमी को 8 रन से हराया। जेनेसिस ने 276 रन बनाए, जिसमें प्रबल मौर्य ने 129 रन बनाए। रॉयल ने 269 रन बनाते हुए हार का सामना किया। प्रबल मौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

जेनेसिस स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीता सेमी फाइनल मुकाबला

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज मैदान पर चल रही अंडर-16 स्व. अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मुकाबला रॉयल क्रिकेट अकादमी व जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला गया। टास जीतकर जेनेसिस स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी ने 25 ओवर के मैच में 276 रन बनाए। जेनेसिस स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से प्रबल मौर्य ने 129 रन बनाए। कुमार विशेष ने 49 रन, गौरव शर्मा 31 रन, पुष्कर गुप्ता ने 15 रन का योगदान दिया। रॉयल क्रिकेट अकादमी की तरफ से ने अर्पित दो विकेट मानस ने एक विकेट सुमित ने एक विकेट चटकाया।

रॉयल क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में 269 रन बनाए। रॉयल क्रिकेट अकादमी की तरफ से प्रांजल ने 127 रन बनाए वहीं हर्षित ने 111 रन बनाए। इस रोमांचक सेमी फाइनल में जेनेसिस स्पोर्ट्स एकेडमी आठ रन से मैच जीत लिया। जेनेसिस स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ हरमन सिंह ने दो विकेट, ग्रंथ अग्रवाल ने दो विकेट, कुमार विशेष ने एक विकेट चटकाया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रबल मौर्य को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस दौरान अभिषेक शुक्ला, अनुपम त्रिपाठी, रश्मि त्रिपाठी, पारिजात त्रिपाठी, रामजी कश्यप, मसीह अहमद, नीरज शुक्ला, श्याम मोहन श्रीवास्तव, इरफान मलिक, रवि शंकर तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।