
श्री गुरु गोविंद सिंह के बलिदान को किया नमन
Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौसेवा कार्यकर्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर संकट मोचन हनुमान मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर गुरु जी की तस्वीर पर पुष्पार्चन किया गया और उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।
गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधि गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने महान अमर बलिदानी गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर संकट मोचन हनुमान मंदिर नीलकंठ मैदान में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान गुरु श्री गोविंद सिंह जी की तस्वीर पर पुष्पार्चन कर उनके महान बलिदान और आदर्शों को स्मरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग गौसेवा संयोजक विनीत भदौरिया ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्श और त्याग सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि यदि श्री गुरु गोविंद सिंह जी जैसा महान व्यक्तित्व इस देश में न होता, तो संभवतः गौ माता और सनातन संस्कृति आज हमारे बीच सुरक्षित रूप में विद्यमान न होती।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुरु गोविंद सिंह के बलिदान की गाथा जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि देशवासी उनके आदर्शों को अपनाकर उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर जिला संयोजक सौरभ चौहान, प्रशिक्षण संयोजक सतीश चंद वर्मा, गौकथा संयोजक विमलेश मिश्रा, गौविज्ञान परीक्षा संयोजक शैलेंद्र सक्सेना, गोपालन एवं संवर्द्धन संयोजक सेवक राम वर्मा, पंचगव्य चिकित्सा संयोजक पंकज बाजपेई, सुमित पांडे, दिनेश मिश्रा, राकेश वर्मा, नगर गौसेवा संयोजक दिलीप सिंह, जिला मठ-मंदिर संयोजक सुनील बाजपेई, ब्लॉक बांकेगंज गौसेवा संयोजक राजेश अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




