250 रोगियों की नि:शुल्क जांच, दी गई दवाएं
Lakhimpur-khiri News - कस्ता कस्बे में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां डा. आर एस मधौरिया और उनकी टीम ने 250 मरीजों की जांच की और मुफ्त दवाएं वितरित की। यह शिविर कमला फार्मा क्लीनिक पर आयोजित हुआ, जिसमें बीपी, डायबिटीज और ईसीजी की निःशुल्क जांच की गई।

कस्ता कस्बे में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के भूतपूर्व वरिष्ठ फिजीशियन डा. आर एस मधौरिया ने अपनी टीम सहित शिविर में मरीजों की निःशुल्क जांच कर दवाएं वितरित की। कस्ता के पूर्व प्रधान अनुज शुक्ला के संयोजन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर कस्ता स्थिति शत्रु संपत्ति घोषित राजा महमूदाबाद कोठी के पास कमला फार्मा क्लीनिक पर आयोजित किया गया। फार्मासिस्ट अरविंद सिंह ने बताया कि शिविर में लखीमपुर जिला अस्पताल में रहे वरिष्ठ फिजीशियन डा. आर एस मधौरिया ने 250 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाएं वितरित की। शिविर में आए मरीजों की निःशुल्क बीपी, डायबिटीज व ईसीजी जांच की गई।
कैम्प में कस्ता सहित क्षेत्र के गांवों से आए रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। वहीं डाक्टर की टीम में काजल शर्मा,नेहा,अनिल कुमार, राजीव, मुकेश मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


