ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीचार लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला, एक गंभीर

चार लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला, एक गंभीर

मैलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार को जंगल में ताश के पत्ते खेल रहे चार लोगों पर एक किशोर ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें चारों जख्मी हो गए। घटना...

चार लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला, एक गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 17 May 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

संसारपुर खीरी। मैलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार को जंगल में ताश के पत्ते खेल रहे चार लोगों पर एक किशोर ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें चारों जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मैलानी थाना इलाके के गांव नंदापुर निवासी रवि शंकर, ऊंचा गांव निवासी राम चरन, सुरेंद्र निवासी ऊंचा गांव और महुरैना निवासी शेरूलाल अपने चार साथियों के साथ महुरैना जंगल में ताश के पत्ते खेल रहे थे। बताया जाता है कि तभी वहां महुरैना निवासी एक किशोर पहुंच गया। उसका ताश खेल रहे लोगों से विवाद हो गया। बताया जाता है कि विवाद बढ़ा तो किशोर ने कुल्हाड़ी से चारों पर हमला कर दिया। इसमें सभी जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देकर किशोर मौके से भाग निकला। घायलों ने किसी तरह मामले की सूचना अपने घरवालों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। देर शाम मैलानी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन की हालत ठीक बताई जा रही है। उनका इलाज गोला सीएचसी पर चला रहा है। जबकि सुरेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें