Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsFour-Day Folk Art Camp Launched in Jagdevpur with State Lalit Kala Academy
जंगल हेरिटेज में चार दिवसीय लोक कला शिविर का भव्य शुभारंभ

जंगल हेरिटेज में चार दिवसीय लोक कला शिविर का भव्य शुभारंभ

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - भीरा के ग्राम जगदेवपुर में चार दिवसीय लोक कला शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि यह शिविर उत्तर प्रदेश की लोक कला और ग्रामीण जीवन की धरोहर को बढ़ावा देगा। 15 कलाकार इस शिविर में भाग ले रहे हैं, जो स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास है।

Jan 29, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

भीरा के ग्राम जगदेवपुर में राज्य ललित कला अकादमी (संस्कृति विभाग) व जंगल हेरिटेज रिसार्ट के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय लोक कला शिविर का शुभारंभ जंगल हेरिटेज परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के विभाग प्रचारक अभिषेक जंगल रिसार्ट के गजेंद्र सिंह व डॉ. सुनील कुमार कुशवाहा मौजूद रहे। शिविर का औपचारिक उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की लोक कला, जनजातीय परंपराएं और ग्रामीण जीवन हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं।

ऐसे शिविरों के माध्यम से न केवल कलाकारों को सृजन का मंच मिलता है, बल्कि समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी सशक्त प्रयास होता है। विशिष्ट अतिथि अभिषेक ने कहा कि थारू जनजाति एवं ग्रामीण परिवेश पर आधारित यह शिविर स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कलाकारों से आग्रह किया कि वह अपनी कृतियों के माध्यम से इस अंचल की जीवनशैली, परंपराओं और प्रकृति से जुड़ाव को सजीव रूप में प्रस्तुत करें। इस चार दिवसीय शिविर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं लखीमपुर खीरी से चयनित कुल 15 कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;