डंपर और स्ट्रीट लाइटों की खरीद में अनियमितता का आरोप

Feb 14, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - पूर्व सभासद जसपाल सिंह गोहनिया ने नगर पालिका परिषद में टाटा डंपर और स्ट्रीट लाइट खरीद में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खरीद नियमों का उल्लंघन करते हुए महंगे मॉडल की जगह सस्ते मॉडल सप्लाई किए गए, जिससे सरकार को लाखों का नुकसान हुआ। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।

डंपर और स्ट्रीट लाइटों की खरीद में अनियमितता का आरोप

नगर एक पूर्व सभासद ने नगर पालिका परिषद में टाटा डंपर और स्ट्रीट लाइट की खरीदारी में अनियमितता का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की जांच की मांग की है। नगर पालिका परिषद पूर्व सभासद जसपाल सिंह गोहनिया ने डीएम को दिए गये शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि नगर पालिका में खरीद नियमों का घोर उल्लंघन किया गया है, जिससे शासन को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कागजों पर 25 लाख का महंगा मॉडल दिखाकर मौके पर 15 लाख का सस्ता मॉडल सप्लाई किया गया। अकेले डम्पर में करीब 10 लाख रुपये के हेरफेर किया गया है।

डंपर मॉडल की वास्तविक कंपनी कीमत (बॉडी सहित) लगभग 23 लाख है। पर उसमॉडल के स्थान पर कम क्षमता व सस्ता मॉडल की आपूर्ति कराई गई, जिसकी वास्तविक बाजार कीमत बॉडी सहित लगभग 15 लाख से अधिक नहीं है। वहीं यह आरोप भी लगाया कि नगर पालिका परिषद ने 150 वाट की 350 स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति कराई गई। जबकि कंपनी कोटेशन अनुसार 150 वाट स्ट्रीट लाइट की वास्तविक कीमत मात्र 3 हजार 336 प्रति लाइट है, पर नगर पालिका द्वारा 14 हजार 984 प्रति लाइट की दर से भुगतान किया गया। पूर्व सभासद ने मांग की है कि संपूर्ण प्रकरण की विजिलेंस जांच कराई जाए। उधर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वरुण गुप्ता ने बताया कि इस तरह की फर्जी शिकायत इससे पहले भी पूर्व सभासद नगर अहमद के द्वारा की जा चुकी है। जिसकी जांच हुई थी जांच में लगाये गये आरोप गलत पाए गये थे। इसके बाद अब पूर्व सभासद जसपाल मोहनिया के द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वे मिथ्या और सरासर गलत हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।