मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर संघ के दीपेश अध्यक्ष, मधुर मंत्री बने
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में मृतक आश्रित कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नूतन मिश्रा और दीपक सिन्हा ने की। दीपेश शुक्ला को...

लखीमपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत मृतक आश्रित कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला पुस्तकालय परिसर में आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि नूतन मिश्रा व दीपक सिन्हा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दीपेश शुक्ला अध्यक्ष, मधुर रंजन को जिला मंत्री चुना गया। शिवम शर्मा जिला उपाध्यक्ष, रोहित कुमार जिला सचिव चुने गए। इसके अलावा अजय कुमार, मधुर श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, अशफाक खान, रानी सिंह, रोहित कुमार को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के निदान सहित विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए ब्लाक व जनपदीय कार्यकारिणी में विस्तार के विषय पर वार्ता हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।