ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीवन विभाग को छका रहा है मगरमच्छ

वन विभाग को छका रहा है मगरमच्छ

बाकेगंज इलाके में एक मगरमच्छ वन विभाग को छका रहा है। बरौंछा नाले से निकला मगरमच्छ तालाब का ओर पहुंच गया। वन कर्मियों के पहुंचने से पहले मगरमच्छ तालाब में चला...

वन विभाग को छका रहा है मगरमच्छ
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 11 Feb 2019 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बाकेगंज इलाके में एक मगरमच्छ वन विभाग को छका रहा है। बरौंछा नाले से निकला मगरमच्छ तालाब का ओर पहुंच गया। वन कर्मियों के पहुंचने से पहले मगरमच्छ तालाब में चला गया। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला पश्चिमी बीट और बांकेगंज-कुकरा रोड किनारे बरौंछा नाले से निकला एक मगरमच्छ मछली पालन का व्यवसाय कर रहे कस्बा निवासी अमित शंकर के तालाब में पहुंच गया।

रोड पार कर मगरमच्छ को जाते देख राहगीरों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी तालाब की रखवाली कर रहे चौकीदार बिहारी लाल के अलावा रेंजर गोला को दी। वन कर्मियों के पहुंचने से पहले मगरमच्छ तालाब में फिर घुस गया। रेंजर गोला बनारसी दास मौर्य ने बताया कि कुकरा रोड किनारे स्थित एक तालाब में मगरमच्छ पहुंचने की सूचना मिली है। उसे पकड़ने के लिए वन कर्मियों की टीम भेजी गई थी। इससे पहले मगरमच्छ तालाब में फिर घुस गया। वन कर्मियों की टीम मगरमच्छ की निगरानी में लगाई गई है। तालाब में जाल लगाकर मगरमच्छ को पकड़वाने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छुड़वाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें