Lakhimpur Khiri News: नवीन मंडी सब्जी बाजार में जलभराव, बढ़ीं व्यापारियों की मुश्किलें

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: रविवार को लखीमपुर के नवीन मंडी स्थल में जलभराव से सब्जी खरीदने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद मंडी परिसर में गंदा पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि हाल के निर्मित नाले और सड़क ने स्थिति को खराब किया है।

Lakhimpur Khiri News: नवीन मंडी सब्जी बाजार में जलभराव, बढ़ीं व्यापारियों की मुश्किलें

Lakhimpur Khiri News: रविवार को लखीमपुर के राजापुर स्थित नवीन मंडी स्थल की सब्जी मंडी में सुबह से ही जलभराव की स्थिति बनी रही। मंडी परिसर में गंदा पानी भर जाने से सब्जी खरीदने आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को उसी पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण मंडी में आवागमन प्रभावित रहा और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि कुछ समय पहले ही मंडी परिसर में करोड़ों रुपये की लागत से नाला सफाई और सड़क निर्माण का कार्य कराया गया था। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य से पहले मंडी में इस तरह का जलभराव नहीं होता था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद थोड़ी सी बारिश में भी पानी भरने लगा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।